Galaxy Unpacked Event 2021 Part 2 में क्या हुआ लॉन्च

Galaxy Unpacked Event 2021 Part 2 : Samsung ने 20 अक्टूबर की शाम को Galaxy Unpacked Event पार्ट 2 का आयोजन किया था। पहले पार्ट का आयोजन अगस्त में किया था। जहां सैमसंग ने अपने फोल्डिंग फ़ोन का थर्ड जनरेशन स्मार्टफोन्स लॉन्च किया था। इवेंट के पहले पार्ट की बात करें तो कंपनी ने पहले Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के साथ-साथ Galaxy Watch 4 सीरीज को लॉन्च किया था। इस बार के इवेंट में Galaxy Z Flip 3, Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2 के स्पेशल एडिशन लॉन्च किए गए हैं। यानी एक तरह इस इवेंट में कोई भी नया प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया गया।

Galaxy Z Flip3 Bespoke Edition

Galaxy Unpacked Event 2021 Part 2
Galaxy Unpacked Event 2021 Part 2

Samsung ने इस इवेंट के दौरान अपने फोल्डिंग फ़ोन Galaxy Z Flip3 का Bespoke Edition लॉन्च किया है। ये फ़ोन अगस्त में लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 3 का स्पेशल एडिशन वर्जन है। ये एडिशन ग्राहकों को यूनिक कलर कॉम्बिनेशन ऑफर करेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में नहीं बताया है। लेकिन, ये बताया है कि कोरिया, US, UK, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2 Maison Kitsune edition

Galaxy Unpacked Event 2021 Part 2
Galaxy Unpacked Event 2021 Part 2

Samsung ने इवेंट के दौरान एक इंडीपेंडेंट फैशन ब्रांड Maison Kitsune के साथ साझेदारी की बात कही। इस साझेदारी के तहत Samsung और Kitsune ने Maison Kitsune edition Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच और Galaxy Buds 2 TWS को लॉन्च किया था। इसके अलावा सैमसंग ने इंडिपेंडेंट फैशन ब्रांड Maison Kitsune की साझेदारी में Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच और Galaxy Buds 2 TWS ईयरबड्स के नए Maison Kitsune एडिशन को भी लॉन्च किया है।

साथ ही अब Galaxy Watch 4 पहले से तय 4 कॉन्टैक्ट्स को SOS नोटिफिकेशन भी भेज पाएगा। साथ ही यूजर्स को 60 दिन के लिए फ्री Strava सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इनकी बिक्री भी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। सैमसंग ने इस इवेंट में नए One UI 4.0 कस्टम OS की भी झलक दिखाई। ये गूगल के एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड है।

Read More 

Comments